हाड़ौती स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता का आज शुभारम्भ करेंगे गुंजल
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 25 सितंबर:- हाडोती स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल करेंगे। राष्ट्रीय स्तरीय गोला फेक खिलाड़ी श्याम बिहारी नाहर ने बताया कि प्रतियोगित का शुभारंभ आज 26 सितम्बर सोमवार को दोपहर 3 बजे जे के पेवेलियन स्टेडियम नयापुरा में कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल करेंगे। जिसमे निम्नांकित आयु वर्ग जूनियर बालक वर्ग में 15 से 19 वर्ष, सीनियर बालक वर्ग में 20 से 30 वर्ष व पुरुष वर्ग में 30 वर्ष से 60 वर्ष तक आयु के प्रतियोगी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रहेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु जूनियर व सीनियर बालक वर्ग के प्रतियोगियों को स्कूल मार्कशीट व आधारकार्ड और पुरुष वर्ग के सभी आयु वर्ग को आधारकार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। सभी वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को क्रमशः 1001/-, 501/- 251/- रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।