मन्दिरो में से रुपये पैसे, घी व अन्य सामान चुराने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

मन्दिरो में से रुपये पैसे, घी व अन्य सामान चुराने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार

बूंदी 15 सितंबर,
जिलापुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा चलाये जा रहे अभियान चोरी के मुकदमो मे फरार, मफरुर, घोषित, वांछित
अपराधियो की गिरफ्तारी के आदेश की पालना मे
थानाधिकारी सुरेश कुमार गुर्जर उ.नि. थाना कापरेन द्वारा टीम गठित कर 14 सितंबर 22 को
मुलजिम को गिरफ्तार किया गया था। जिसकी निशादेही से 15 सितंबर 22 को चोरीशुदा 2 घी के डिब्बो को बरामद
किया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

घटना विवरणः- फरियादी शिवनारायण ब्राह्मण निवासी कापरेन ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि 13 सितंबर 22 मंगलवार को में सुबह प्रातः 10 बजे करीब रघुनाथ
मन्दिर पर आया तो मेनें देखा की मन्दिर से रुपये व घी के डिब्बे गायब मिले।
तकनीकी अनुसंधान से प्रकरण मे वांछित आरोपी जोधराज गुर्जर को 14 सितम्बर 22 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशादेही से प्रकरण मे चोरी शुदा घी के डिब्बो को बरामद किया गया।
अनुसंधान जारी है।

तरीका वारदात:- आरोपी जोधराज गुर्जर शराब पीने का आदी है जो अपने शराब की लत को पुरा करने के लिये मन्दिरो से पूजा सामग्री, घी व रुपये पैसो, झालर, घण्टा की चोरी करता है।

नाम पता गिरफ्तार - 1. जोधराज गुर्जर पुत्र रामपाल जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 12 कापरेन
पुलिस थाना कापरेन जिला बून्दी राज.