जयपुर। भारतीय टीम के आलरांडर खिलाडी हार्दिक पांड्या पर टी 20 विश्वकप टीम से बहार होने का खतरा मंडरा रहा है। वजह है उनकी फिटनेस की समस्या। दरअसल हार्दिक पांडया लम्बे दिनों से फिटनेस से जूझ रहे हैं। इसी कारण वे भारतीय टीम से भी अंदर बहार होते रहे हैं। फिटनेस की गंभीर समस्या और टीम से अंदर बहार होने के कारण उनके प्रदर्शन पर भी फर्क पड़ा है।
हार्दिक इन दिनों मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं लेकिन वे सिर्फ एक बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। फिटनेस के कारण फिलहाल हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं।
ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स बता रही हैं कि हार्दिक की जगह कुछ और विकल्पों के आने की संभावना है। क्योंकि विशेषज्ञों का यह मानना है कि हार्दिक को सिर्फ बल्लेबाजी के आधार पर ही टीम में नहीं होना चाहिए। टीम में एक ऐसा आलरांडर खिलाडी होना चाहिए जो चार ओवर गेंदबाजी भी कर सके। टीम में उनकी भूमिका डेथ ओवरों में एक फिनिशर या एक एनफोर्सर की होती है, साथ ही अपने कप्तान को गेंद के साथ चार महत्वपूर्ण ओवर देने होते हैं। यदि वह वे टी20 मैच में भी गेंदबाजी करने के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं है, तो टीम में उसके स्थान पर पुनर्विचार किया जाएगा।
श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर को मिल सकती है जगह
बता दें कि टीमों के पास 10 अक्टूबर तक अपने टी 20 विश्व कप टीम को बदलने का प्रावधान है। यदि हार्दिक को टीम से बहार किया जाता है तो उनका स्थान पर शार्दुल ठाकुर या श्रेयस अय्यर को लाने की प्रबल संभावना है। ये दोनों भारत के रिजर्व में शामिल हैं।