पाकिस्तान से भिडने के पहले Hardik Pandya ने दिखाया स्वैग, शेयर किया ये जबरदस्त वीडियो

जयपुर। टी 20 विश्व कप 2022 का सुपरहिट मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार हो होने वाला है। इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले भारत के आलरांडर हार्दिक पांड्या ने एक ​वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वे मैदान पर मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पांड्या वीडियो में कहते हुए नजर आते हैं कि इस विश्वकप के लिए तैयार हैं। खून, पसीना और आंसू सब कुछ इस विश्वकप के लिए मायने रखता है।

बता दें कि हार्दिक पांड्या इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होनें गेंद और बल्ले दोनो से बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं । अब इस आगामी विश्वकप में पांड्या के उपर एक बडी जिम्मेदारी रहने वाली है। हार्दिक एक सुधारित क्रिकेटर रहे हैं, जो टीम के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उनकी उपस्थिति प्लेइंग इलेवन के संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है।

वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा की कप्तानी में यह भारत का पहला आईसीसी टूर्नामेंट है। ऐसे में रोहित शर्मा के पास हार्दिक पांड्या के रूप में ऐसा खिलाडी है जो कि टीम को खिताब जितवाने में बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी । गौरतलब है कि भारत की आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में एमएस धोनी के नेतृत्व में जीती थी।

वहीं ​पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच की बात करें तो पिछले टी 20 विश्व कप के मैच में भारत को 10 विकेट से करारी हार मिली थी। जिसके बाद टीम इंडिया और पाक का मुकाबला एशिया कप में हुआ था। जहां दोनों टीमों ने एक एक मैच जीते थे। लेकिन पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गया जबकि भारत सुपर 4 चरण में बाहर हो गया।