मुख्यालय के अधिकारियों ने कोटा-रूठियाई खण्ड का किया संरक्षा ऑडिट निरीक्षण
कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्तर के अधिकारियों की इंट्रा रेलवे संरक्षा ऑडिट टीम ने दिनांक 05 फरवरी को सोगरिया स्टेशन, एलडब्ल्यूआर नं. 2, एसईजे नं. 3, डाउन लाईन एवं प्वाइंट एण्ड क्रॉसिंग नं. 115 बी, सोगरिया एवं चंद्रेसल स्टेशन के मध्य मेजर ब्रिज सं. 07 (किमी 7/18-24), श्रीकल्याणपुरा एवं भौंरा स्टेशन के मध्य समपार फाटक सं. 13 (इंजी.) (नॉन इंटरलॉक) (किमी 25/27-29), सुदलक एवं बाराँ स्टेशन के मध्य कर्व सं. 18 (किमी 64/4-6 एवं 64/26-28), बाराँ टीएसएस एवं स्टेशन, छबड़ा गुगोर स्टेशन एवं समपार फाटक सं. 71 (यातायात) का संरक्षा ऑडिट निरीक्षण किया।
संरक्षा ऑडिट निरीक्षण प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस निरीक्षण में मुख्यालय के अन्य अधिकारीगण मुख्य अभियंता (रेलपथ मशीन), मुख्य सिगनल एवं दूर संचार अभियंता, मुख्य बिजली वितरण अभियंता, मुख्य परिवहन योजना प्रबंधक, मुख्य चालन शक्ति अभियंता साथ में रहे एवं कोटा मंडल के आर.आर.के. सिंह-अपर मंडल रेल प्रबंधक (टी एण्ड आई), एवं विनोद कुमार मीना-वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/कोटा की देखरेख में इंट्रा रेलवे संरक्षा ऑडिट निरीक्षण कराया गया।
इस प्रकार के निरीक्षण रेल संरक्षा में निरंतर सुधार करने की एक प्रक्रिया है और इसमें सुधार के लिए सतत् प्रयास किए जाते हैं जिससे रेल संपत्ति के रखरखाव, संरक्षा प्रक्रिया और प्रणालीगत दोषों की पहचान कर, दुर्घटनाओं को रोकने के तरीके और संसाधनों को प्रदान करने के दृष्टिकोण से भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचों का नियमित अंतराल पर संरक्षा ऑडिट निरीक्षण किया जाता है।