रेलवे चिकित्सालय गंगापुर में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

कोटा 17 नवम्बर, 2023। कर्मचारी हित निधि उप समिति कोटा के सहयोग से गंगापुर सिटी एवं आस पास के स्टेशन पर कार्यरत महिला कर्मचारियो एवं आश्रित महिलाओं हेतु दिनांक 17.11.2023 उप मंडल रेल चिकित्सालय गंगापुर सिटी में ब्रेस्ट हेल्थ स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतवीर डूडी के निर्देशन मे किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या गुप्ता एवं डॉ. मोनिका द्वारा महीलाओं की स्तन कैंसर हेतु स्क्रीनिंग की गई तथा जिन महिलाओं को आवश्यक था उनकी मेमाग्राफी जांच की गई। इसी क्रम में डॉ दिव्या गुप्ता ने उपस्थित लाभार्थी को महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित जानकारी प्रदान की एवं बताया की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के क्या क्या कारण है। प्रथम स्टेज में ब्रेस्ट कैंसर का कैसा पता किया जा सकता है एवं हम स्वयं कैसे अपनी जांच कर सकते है। डॉ. दिव्या गुप्ता ने बताया की हम अपनी दैनिक जीवन में पैदल चलना एवं कसरत को शामिल करके तथा खान पान में सावधानी बरतकर कैंसर जैसी बिमारियों को अपने से दूर रख सकते है। शिविर में कुल 43 महिलाओ ने स्वास्थ्य जाँच कराया ।