महिला रेलकर्मियों के लिए स्वास्थ्य हेल्थ कैम्प आयोजित

कोटा। कर्मचारी हितनिधि समिति के सहयोग से कोटा मंडल की महिला कर्मचारियो एवं आश्रित महिलाओं हेतु दिनांक 09 फरवरी को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय कोटा में स्तन स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा भटनागर के निर्देशन में किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी विजय एवं डॉ. मनीषा शर्मा द्वारा महिलाओं की स्तन कैंसर हेतु स्क्रीनिगं की गई। तथा जिन महिलाओं को आवश्यक था उनकी मेमाग्राफी जांच की गई।

इसी क्रम में डॉ. हिमानी विजय(गायनिकोलोजिस्ट) ने उपस्थित लाभार्थी को महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित जानकारी प्रदान की एवं बताया की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के क्या-क्या कारण है। प्रथम स्टेज में ब्रेस्ट कैंसर का कैसा पता किया जा सकता है एवं हम स्वंय कैसे अपनी जांच कर सकते है। डॉ. मनीषा शर्मा ने बताया की हम अपनी दैनिक जीवन में पैदल चलना एवं कसरत को शामिल करके तथा खान पान में सावधानी बरतकर कैंसर जैसी बिमारियों को अपने से दूर रख सकते है।