Health Tips : सर्दियों में मक्के की रोटी खाने से होते हैं ढेरों फायदे; जानिए क्यों इसका सेवन है जरूरी

Makka Roti Benefits: मक्का हमारे देश की एक महत्वपूर्ण फसल है जिसे अंग्रेजी में स्वीट कॉर्न कहते हैं। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लोग इसे अनाज, सूप, नमकीन और सब्जियों के रूप में खाते हैं। लेकिन सर्दियों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मक्के की रोटी होती है, दरअसल मक्के की रोटी न सिर्फ स्वाद से भरपूर होती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इसमें मैंगनीज, पोटैशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन ए और अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। जो हमारी आंखों के लिए बहुत उपयोगी होता है जो हमारी इम्यूनिटी मजबूत बनाने के साथ ही हमारी आंखों के लिये भी बहुत फ़ायदेमंद है। मकई में अच्छे विटामिन और खनिज पाए जाते हैं और इसमें फाइबर भी अधिक होता है।
 

जाहिर है कि मकई और इसके आटे का इस्तेमाल करने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इसके तत्व हमारे पाचन को भी बेहतर कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं कि मक्के की रोटी हमारे लिए किस तरह अच्छी होती है।

आँखों के लिए
 
मक्के की रोटी में उच्च मात्रा में कैरोटीनॉयड और विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए यह हमारे स्वास्थ्य और खासकर आंखों के लिए बहुत उपयोगी होता है।

एनीमिया
 
एनीमिया हमारे शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की कमी से होता है। यही कारण है कि हमें सलाह दी जाती है कि जितना हो सके अपने आहार में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। साबुत अनाज में आयरन होता है, इसलिए खून की कमी या एनीमिया जैसी समस्याओं में मक्के के आटे की रोटी खाना अच्छा होता है।
 
कोलेस्ट्रॉल के लिए
 
मक्का में कंप्लीट फाइबर पाया जाता है. इससे हमारे रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता है। इसलिए गेहूं के आटे से बनी रोटी हृदय रोग के खिलाफ भी कारगर है। इसके साथ ही मक्के में फाइबर होने के कारण इसका सेवन कब्ज की समस्या में भी हमारी बहुत मदद करता है।
 

वजन कम करने में

मक्के की रोटी खाने से जल्दी भूख नहीं लगती और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। चूंकि इससे आपकी बार-बार खाने की आदत कम हो जाती है। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

 
और उच्च रक्तचाप
 
मक्के की रोटी में मौजूद विटामिन बी हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए गेहूं की रोटी फायदेमंद होती है