रेलवे चिकित्सालय में महिलाओं के लिए हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

कोटा। कर्मचारी हित निधि उप समिति कोटा के सहयोग से कोटा मंडलीय रेलवे चिकित्सालय में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर दिनांक 07 नवम्बर को ब्रेस्ट हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुपूर्णा सेन रोय के निर्देशन एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा भटनागर की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी विजय एवं डॉ. मनीषा शर्मा द्वारा महिलाओं की स्तन कैंसर हेतु स्क्रीनिगं की गई तथा जिन महिलाओं को आवश्यक था उनकी मेमाग्राफी जांच की गई।

इसी क्रम में ऑन्कोलोजिस्ट डॉ. हेमन्त दाधीच ने उपस्थित लाभार्थी को महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित जानकारी प्रदान की एवं बताया कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के क्या-क्या कारण है, प्रथम स्टेज में ब्रेस्ट कैंसर का कैसा पता किया जा सकता है एवं हम स्वंय कैसे अपनी जांच कर सकते है। डॉ. हेमन्त दाधीच ने बताया की हम अपनी दैनिक जीवन में पैदल चलना एवं कसरत को शामिल करके तथा खान पान में सावधानी बरतकर कैंसर जैसी बिमारियों को अपने से दूर रख सकते है। इस हेल्थ शिविर में लगभग कुल 67 महिलाओं ने जाँच कराया।