अंजीर एक ड्राई फ्रूट है, जो सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर सहित कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना अंजीर खाने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसे किसी भी समय खाया जा सकता है। रात को अंजीर और गर्म दूध खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा अंजीर को सुबह खाली पेट खाने और रात भर पानी में भिगोकर रखने से कब्ज, मोटापा, अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं अंजीर के अन्य पौष्टिक लाभ क्या हैं-
नींद की समस्या हो जाएगी दूर
अंजीर को दूध में मिलाकर पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन का उच्च स्तर आपको रात में अच्छी नींद लेने में मदद करता है। यह ठंड के दिनों में सेहत देता है और सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
ऊर्जा बढ़ाने के लिए उपयोगी
अंजीर को फल के रूप में भी खाया जा सकता है, इसके अलावा इन्हें सुखाकर भी खाना अच्छा रहता है. दोनों तरह के अंजीर शरीर के लिए समान रूप से पौष्टिक होते हैं। अंजीर में मौजूद आयरन और पोटेशियम शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं। जो लोग दिन भर थकान महसूस करते हैं वे अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए अंजीर से कर सकते हैं। या फिर अंजीर को दूध के साथ पकाकर सुबह पीने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
अंजीर कई बीमारियों का इलाज है
अंजीर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके लगातार सेवन से घुटनों या जोड़ों का दर्द भी कम होता है। अंजीर खाना अस्थमा, तपेदिक, उच्च रक्तचाप और पेट से संबंधित समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दो या तीन अंजीर रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। ऐसा रोजाना करने से कब्ज, सूजन, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं और शरीर रोगमुक्त रहता है।
वजन कम करने में लाभकारी अंजीर
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए सुबह खाली पेट अंजीर खाना फायदेमंद होता है। अंजीर में फाइबर होता है, इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। मोटापे से पीड़ित लोग इसे अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखे अंजीर
अंजीर ब्लड प्रेशर के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आपको ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अंजीर का सेवन करें।