हिंदू जागरण मंच -विद्याधर जिला जयपुर प्रान्त द्वारा आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस पर जयपुर के 108 शिव मंदिरों में एक साथ

हिंदू जागरण मंच -विद्याधर जिला जयपुर प्रान्त द्वारा आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस पर जयपुर के 108 शिव मंदिरों में एक साथ, एक ही समय पर हुआ महा रुद्राभिषेक एवं भारत माता की महाआरती, सभी मंदिरों में गूंज रहा था। हर हर महादेव और भारत माता  का जय घोष
         एक ही नारा एक ही संकल्प
भारत होगा पुनः अखंड
         .....जयपुर की जनता ने इतिहास रच दिया , जब एक साथ, एक ही समय, एक ही दिन में 108 शिव मंदिरों में 10,000 से अधिक जयपुर शहर के शिव भक्तों एवं राष्ट्रभक्तों ने मां गंगा के पवित्र जल से बाबा भोलेनाथ के  शिव मंदिरों में महारुद्राभिषेक करते हुए जब ॐ नमः शिवाय और भारत माता की जय के जयकारे लगाए तो ऐसा लगा जैसे स्वयं भोलेनाथ भारत को विशगुरु बनने का आशीर्वाद दे रहे है ।
          ..हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक -मुरारी शर्मा ने बताया कि भारत पुन:अखंड" हो इस भाव को राष्ट्रभाव के रूप में जागृत करते हुए ,हिंदू जागरण मंच द्वारा 13 अगस्त 2023 को जिले के लगभग सभी शिव मंदिरों में अखंड भारत संकल्प दिवस के विषय में आमजन को जानकारी देते हुए महारुद्राभिषेक एवं भारत माता की महाआरती के कार्यक्रम आयोजित किय गए हैं।
           जिला सह संयोजक शीतल जैन,अनिल जांगिड़ एवं श्रीमती प्रीता सिंह चौहान ने बताया कि अखंड भारत संकल्प दिवस एवं महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रांत सह संयोजक -डॉ. महावीर सिंह बलवदा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्या- डॉ सीमा जी दायमा, प्रांत आयाम टोली सदस्य -श्री दीपक जी अग्रवाल श्री, श्रीमती सरिता जी सैनी, श्री अमित सिंह जी चौहान, श्री आयुष शर्मा, श्री राकेश जी शर्मा- प्रांत सह संयोजक बजरंग दल, आदि कार्यकर्ताओं का सानिध्य एवं बौद्धिक उद्बोधन अलग-अलग स्थानों पर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में हिंदू जागरण मचं जिला कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता बंधु -भगिनी एवं जिले के सभी नगरों के कार्यकर्ताओं ने तन- मन -धन समर्पित करते हुए इस  कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
                 इस आयोजन ने साबित कर दिया कि शिवभक्ति और राष्ट्रभक्ति में जयपुरवासियों को कोई सानी नहीं है । 
                 
         मुरारी शर्मा,जिला संयोजक, हिंदू जागरण मंच, विद्याधर जिला, जयपुर प्रांत