हिन्दू सेवा समिति ने लगाये 11 पीपल के पेड़ वृक्षारोपण

हिन्दू सेवा समिति ने लगाये 11 पीपल के पेड़ वृक्षारोपण

फालना,महेंद्र मेवाड़ा

हिंदू सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मोक्ष धाम परिसर में 11 पीपल के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण का एक कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में हिंदू सेवा समिति के देवेंद्र सिद्धावत ने बताया कि पेड़ों की पत्तियों और टहनियों से जमीन उपजाऊ होती है इससे हमारी फसल अच्छी होती है वातावरण की जहरीली गैस कार्बन डाइऑक्साइड को पेड़ ही ग्रहण करते हैं और हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं जिस जगह पर पेड़ अधिक हो गए वहां प्रदूषण भी कम होगा इस अवसर पर हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,देवेंद्र सिद्धावत सचिव कुणाल पवार, कोषाध्यक्ष अमित मेहता,प्रितपाल सिंह छाबड़ा,प्रदीप सिंह भाटी,सुरेश दमामी,कल्पेश शर्मा आदि हिंदू सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा हरियाली अमावस का वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।