नेहरू युवा केन्द्र द्वारा एचआईवी एड्स जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा एचआईवी एड्स जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बून्दी,8 सितंबर।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र, बून्दी एवं राजस्थान स्टेट एड्स कन्ट्रोल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में एचआईवी एड्स जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम होटल द ग्रांड परमेश्वरी में आयोजित किया गया |
। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि डाॅ ओ. पी.समर सीएमएचओ बून्दी, अध्यक्षता अति. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कमलेश शर्मा ने की एवं विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. सर्वेश तिवारी, समाजसेवी सुरेश चाँदवानी रहे।
मुख्य अतिथि डाॅ. ओ. पी. समर ने युवाओं को एचआईवी एड्स के बारे में सरल एवं सहज तरीके से बताया।
अध्यक्षता कर रहे अति. मुख्य चिकित्सा अधिकारी कमलेश शर्मा ने युवाओं को एचआईवी के प्रति जागरूक कर निरोगी रहने हेतु प्रेरित किया।य
विषय विशेषज्ञ प्रभा कश्यप व दीनदयाल कुमावत ने एचआईवी एड्स के कारण एवं बचाव पर विचार रखें। संदर्भ व्यक्ति ललित सिंह व अविनाश शर्मा ने बारीकी से एचआईवी एड्स के बारे में भ्रांतियां, कलंक एवं अंधविश्वास को समझाते हुए बचाव के तरीके समझाए।
डाॅ. सर्वेश तिवारी ने एचआईवी एड्स पर कविता के माध्यम से बचाव हेतु संदेश दिया।
कार्यक्रम में एड्स सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवा प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया |
कार्यक्रम के अन्त में जिला युवा अधिकारी कशिश जेठवानी ने आभार व्यक्त किया |
कार्यक्रम में मंच संचालन संतोष रेगर ने किया।जिले भर 100 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया | मंडल अध्यक्ष भगवान नाथ, नरेश मालव, नितेश विधानी, विजय वर्मा, रघुवीर बैरवा, धर्मराज यदुवंशी, ओम प्रकाश सैनी, लोकेश सैनी , भूपेंद्र योगी, लेखाकार तुलसी राम मीना एवं बालू लाल वैष्णव आदि मौजूद रहे।