गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के मुख्य आतिथ्य में लठावन प्रेस क्लब द्वारा गुरुवार को होली मिलन समारोह होगा
डीग, कामाँ गेट स्थित लाला मुरारी लाल अग्रवाल स्मृति धर्मशाला में लठावन प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है । इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम, डीग जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज अध्यक्षता करेंगी एवं विशिष्ट अतिथि डीग - कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश दिगंबर सिंह, कामाँ विधायक नोक्षम चौधरी, डीग एसपी राजेश कुमार मीणा, डीग एडीएम संतोष मीणा, डीग एसडीएम डॉ रवि गोयल, एडिशनल एसपी डीग गुमनाराम, एडिशनल एसपी कामाँ सतीश यादव, समाज सेवी, माखन विश्नोई, भाजपा लोकसभा सांसद प्रत्याशी राम स्वरूप कोली विशिष्ट अतिथि होंगे।
वहीं इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष पूरन प्रकाश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ गुरुवार 14 मार्च को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा तथा फूलों की होली, मयूर नृत्य और बृज की होली के कार्यक्रमों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।