जयपुर। गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते कहा राहुल गांधी को याद दिला दूं, गलवान में भारत से ज्यादा चीन को नुकसान हुआ है, और यह ऑस्ट्रेलियाई अखबार की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में चीनी सेना के 38-50 जवान शहीद हो गए। साथ ही उन्हें याद दिला दूं कि भारत की एकं इंच भूमि भी चीन के पास नहीं हैं। भारत की भूमि पर जितने भी कब्जे पडोसी देशों ने किये वे सब जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के शासन में किये गये थे।
गृहमंत्री Rajnath Singh कल दसूया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के लिए होशियारपुर जिले के तलवारा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी(Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कह रहे हैं कि गलवान घाटी में हुई झड़प में मरने वाले हमारे सैनिकों की संख्या चीनी सैनिकों से अधिक थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ग्लोबल टाइम्स की खबर को स्वीकार कर रहे हैं जो चीन का आधिकारिक पेपर है। और कल ही, एक ऑस्ट्रेलियाई समाचार पत्र, 'क्लैक्सन' ने बताया कि गालवान में मरने वाले चीनी सैनिकों की संख्या 38 से 50 के बीच हो सकती है। राजनाथ ने कहा कि जब हमारे सैनिक गलवान में चीनी सैनिकों के साथ लड़ रहे थे तो आप (राहुल) दिल्ली में चीनी राजदूत के साथ बातचीत कर रहे थे।
बता दें कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कुछ दिनों पहले चीन और पाकिस्तान को एक साथ लाने के लिए भाजपा सरकार की विदेश नीति को दोषी ठहराया, और उन पर इतिहास को विकृत करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि गलवान में चीन द्वारा एक इंच भी भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया है।