संवाददाता विजयपाल सैनी
शाहपुरा जयपुर
शाहपुरा न्यूज- उपखंड शाहपुरा के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूरणमल बुनकर, सेवानिवृत्त अति. जिला शिक्षा अधिकारी गुमानी खान, प्रधानाचार्य दौलत राम जाजोरिया ने शिक्षा संकुल परिसर स्थित कार्यालय पर राजेन्द्र कुमार शर्मा (हंस) का (माध्यमिक) जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति होने मिठाई खिलाकर, माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा (हंस) ने इस अवसर पर युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं में शुद्ध प्रतिस्पर्धा करते हुए पूरी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से तैयारी करने का संदेश देते हुए शिक्षा विभाग में नवाचार कर विधार्थी व शिक्षक वर्ग की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण किया जायेगा। राजेन्द्र कुमार शर्मा (हंस) एक ख्याति प्राप्त लेखक, कवि,राज्य स्तरीय मंच संचालक के साथ एक दशक से अधिक समय से दूरदर्शन में समाचार वाचक का कार्य करते रहें है।