पचलंगी में गौ सेवा हेतु गौ माता का विशाल जागरण 11 को

पचलंगी में गौ सेवा हेतु गौ माता का विशाल जागरण 11 को

गौ माता के विशाल जागरण को लेकर तैयारियां जोर शोर से

श्याम म्यूजिक कंपनी के निदेशक दिलीप थेबड द्वारा होगी भजनों की रस गंगा प्रवाहित

ओम शिव गौशाला के तत्वाधान में आयोजित होगा कार्यक्रम

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में 11 अक्टूबर को पचलंगी में स्थित खेल मैदान प्रांगण में गौ सेवा हेतु गौ माता का विशाल जागरण आयोजित होगा l जागरण को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है घर घर निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं ताकि जागरण के कार्यक्रम को रोचक बनाया जा सके l गौ भक्त राकेश बड़सरा ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि गौ सेवा हेतु होने वाले गौ माता का विशाल जागरण में श्याम म्यूजिक कंपनी के निदेशक दिलीप थेबड की तरफ से निशुल्क भजनों की रसगंगा प्रवाहित की जाएगी l जिसमें काफी दूरदराज से आकर श्रोतागण भजनों का आनंद लेंगे l। गौ भक्त राकेश बडसरा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गौ सेवा हेतु होने वाला गौ माता के विशाल जागरण पचलंगी के खेल मैदान में आयोजित होगा l