शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर समिति के सोनू नागर शांति लाल नागर ने रक्तदान किया राजेश खोईवाल ने कहा कि विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर थैलेसीमिया के बच्चों के लिए व रक्त की कमी को दूर करने के लिए विश्व भर के रक्तदाता स्वेच्छा से ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान करते हैं। विश्व भर के रक्तदाता इस दिन को रक्तदान करते हुए त्यौहार की तरह मनाते हैं। आज के दिन लगभग लगभग विश्व के सभी ब्लड बैंकों में रक्तदान करने वाली संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्त संग्रहित किया जाता है। जिससे कि विश्व में आ रही रक्त की कमी को दूर किया जा सके रक्तदान कर सोनू नागर ने कहा कि बूंदी ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो रही है। इसलिए मैं बूंदी के युवाओं से अपील करता हूं कि रक्त की कमी को दूर करने के लिए स्वेच्छा से ब्लड बैंक पहुंचकर अधिक से अधिक रक्त दान करें जिससे कि बूंदी में रक्त की कमी को दूर कर आसानी से रक्त उपलब्ध करवाकर मरीजों का जीवन बचाया जा सके। इस दौरान अविनाश नगर मुकेश वर्मा रवि कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे