अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर मटकी फोड़ी
हर घर नल व शहरी योजना से वार्ड वासियों को जोड़ने की मांग
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा । पानी की समस्याओं को लेकर पार्षद धनराज चेची व सोनू भील की अगुवाई में दादाबाड़ी जलदाय विभाग का किया घेराव
महिलाओं ने नारेबाजी कर किया मटका फोड़ प्रदर्शन ।
वार्ड पार्षद धनराज चेची व सोनू भील ने बताया कि कोटा शहर का हिस्सा होने के बावजूद उनके वार्ड क्षेत्र में नयागांव आवली रोझड़ी इलाके में पीने के पानी की परेशानियां हो रही है ऐसे में कोटा नगर निगम के वार्ड वासियों के साथ 4 बसों में भरकर महिला एवं पुरुष जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे वहां पर मटकिया फोड़ प्रदर्शन किया तथा हर घर जल हर घर नल की व्यवस्था करने का ज्ञापन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधीर वर्मा को सौंपा।
नयागांव के वार्ड वासी पार्षदों की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए बसों में भरकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे जहां वार्ड वासियों जिसमें महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे ने नारेबाजी कर पेयजल की मांग रखी।
पार्षदों ने जल्द पानी की समस्या का समाधान नही होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी । प्रदर्शन के दौरान पुलिस का भारी जाब्ता उपस्थित रहा