जयपुर में सैनी समाज की होने वाली राष्ट्रीय ब्रिगेड फुले की सभा में गांवों से सैकड़ों लोग हुए रवाना
राकेश सैनी
बाघोली ।
जयपुर में होने वाली सैनी समाज की राष्ट्रीय ब्रिगेड फुले की सभा में गुरुवार को गांवों से सैकड़ों लोग जीप व बसों में रवाना हुई। बाघोली से सरपंच जतन किशोर सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सैनी समाज के 12% आरक्षण देने व अन्य 11 सूत्री मांगों को लेकर जयपुर में सभा हो रही है। जोधपुरा से सरपंच रोहिताश सैनी के नेतृत्व में एक बस रवाना भरकर रवाना हुई। वही राजीव पुरा, मणकसास, जहाज, पचलगी, जगदीश पुरा आदि गांवों से भी लोग जयपुर के लिए रवाना हुए। बाघोली में पूर्व सरपंच फूलचंद सैनी, मदनलाल तसीड, गणेश सैनी राजीवपुरा,सरदारा राम, धन्नाराम, रघुनाथ, किशन लाल सैनी सहित कई लोग शामिल थे।