ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
शाही ट्रेन रुकेगी तो रोजगार के संसाधन बढ़ेंगे
कोटा-अजमेर रेलवे लाइन भारत सरकार प्रयास करे
- रामनारायण मीणा
बूंदी 30 अगस्त। बेहतरीन बूंदी स्वच्छ व हरियाली बूंदी को लेकर गोकुलधाम परिसर में विधायक रामनारायण मीणा व नगर परिषद सभापति श्रीमती मधु नुवाल के सानिध्य में वैचारिक गोष्टी आयोजित हुई राजस्थान महिला कल्याण एवं जन चेतना समिति के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि बूंदी को पर्यटन क्षेत्र में विश्व स्तर पर लाने की गरज से आयोजित इस गोष्टी मैं बोलते हुए विधायक रामनारायण मीणा ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा है की बूंदी का हर दृष्टि से विकास हो इसके लिए वह सदैव प्रयासरत रहते हैं बूंदी में शाही रेलगाड़ी का ठहराव हो इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर पर्यटन मंत्री पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन को समय-समय पर अनुरोध किया है और उन्हें विश्वास है की बूंदी वासियों का यह सपना जरूर पूरा होगा ताकि बूंदी के निवासियों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके और बूंदी का नाम पर्यटन के क्षेत्र में विश्व स्तर पर पहुंच सकें उन्होंने रामगढ़ अभ्यारण के लिए भी राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहां है कि अभी इस के लिए और कार्य करने की आवश्यकता है मीणा ने कोटा अजमेर रेलवे लाइन को लेकर भी भारत सरकार को समय-समय पर बूंदी के इस महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए कहां है लिखा है और संबंधित मंत्रियों एवं अधिकारियों से मिला है उन्होंने कहां कि अपने सांसद कार्यकाल में कोटा अजमेर को लेकर उन्होंने काफी प्रयास किया लेकिन सांसद का उनका अल्प काल रहने के कारण इस महत्वपूर्ण कार्य में वह सफल नहीं हो सके जिसका उन्हें सदैव अफसोस रहता है तथा कोटा बूंदी के सांसद से इस संदर्भ में सदैव याद दिलाते रहते हैं सभापति मधु नुवाल ने कहा बूंदी शहर को पर्यटन की दृष्टि से स्वच्छ एवं सुंदर व हरियाली से आच्छादित करने का प्रयास करूंगी और जो जनता को विश्वास दिलाती है कि जनता से जो भी वादे किए हैं शीघ्र पूरा करने का प्रयास करूंगी इसके लिए पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा प्रयासरत हैं विश्वास है कि हम इस महत्वपूर्ण कार्य में सफल होंगे गोष्टी में पूर्व जिला परिषद सदस्य हनुमान भाकल,जिला रसद समिति सदस्य मुकेश दाधीच, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री इश्तियाक अली ने भी अपने विचार प्रकट किए साथ ही समाजसेवी चंदन बाहेती, शिक्षाविद निर्मला व्यास, समाज सेविका पूजा मूंदड़ा,व्यवसाई भगवान लखोटिया, समाजसेवी सुरेंद्र भंडारी, डॉक्टर बद्री विशाल मूंदड़ा, सहित गणमान्य नागरिकों ने गोष्टी में भाग लियाइस मौके पर विधायक मीणा को तिलक लगाकर अक्षत लगाकर साफा पहनाकर माल्यार्पण किया एवं श्रीफल भेंट किया इसी तरह सभापति मधु नुवाल को माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट किया एडवोकेट सुमित पारीक ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया संचालन समाज सेविका निमिषा पारीक ने किया।