सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने पर ग्रुप के एडमिन सहित चार जनों को किया गिरफ्तार
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 15 जून। कोटा अनन्तपुरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने पर एक ग्रुप के एडमिन सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है।
शहर एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि कोटा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे व धार्मिक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती से पेश आ रहा है। इसी क्रम में अनन्तपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया के एक ग्रुप में धार्मिक उन्माद भड़काने वाला पोस्ट में डाला है। जिसमें एक वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत होने एवं एक विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ टिप्पणी की है। इस पर उस व्यक्ति से लिखित रिपोर्ट ली। इस रिपोर्ट पर उक्त पोस्ट डालने वाले व्यक्ति तथा ग्रुप के एडमिन को डिटेन किया। ग्रुप पर डाली गई उक्त पोस्ट को सोशल मीडिया पर हटवाया गया। पुलिस ने गु्रप एडमिन सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।