अगर 15,000 रुपये से कम में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये हैं लेटेस्ट और शानदार

जयपुर। अगर आप इस समय पर कोई स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15000 रूपये तक का है तो हम आपको फोन सलेक्ट करवाने में आपकी मदद करेंगे। हम यहां आपको ऐसे टॉप स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो लेटेस्ट हैं और टॉप हैं।

Redmi Note 10S: इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। स्मार्टफोन भारत में 15,000 रुपये से कम में आपको मिलने वाले सर्वश्रेष्ठ में से एक है। यह दो वेरिएंट में आता है- 6GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज। इसमें आपको 6.43-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G95 SoC, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी, 64-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सिस्टम, 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Poco M3 Pro: यह यह फोन भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत के सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स में से एक है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 14,499 रुपये है। यह दो वैरिएंट में आता है - 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज। इस फोन में 6.4-इंच के फुल एचडी + डिस्प्ले, 48-मेगापिक्सल के क्वाड रियर कैमरा सिस्टम, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Realme Narzo 30 5G: इस फोन की कीमत 12,499 रुपये से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज, 6.5-इंच फुल HD + डिस्प्ले, 48-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, 5000mAh की बैटरी, MediaTek Helio G95 प्रोसेसर, 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बहुत कुछ के साथ आता है।