संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
प्राचीन बावड़ी पर हो रहा है अवैध होटल का निर्माण, मिलीभगत से चल रहा है अवैध निर्माण का कारोबार
बूंदी 31 मई, बूंदी शहर के सथूर चुंगी नाके के आगे टावर की ओर जाने वाली सड़क के सामने प्राचीन बावड़ी पर चल रहा है अवैध होटल का निर्माण प्राचीन जल स्तोत्र बावड़ी पर मिलीभगत से पनप रहा है अवैध निर्माण, अतिक्रमी अवैध निर्माण करता बेखौफ कर रहा है बावड़ी पर होटल का निर्माण पुरातत्व विभाग की मिलीभगत से चल रहा है भ्रष्टाचार का खुल्लम खुल्ला खेल, अतिक्रमियो के हौसले बुलंद जिला प्रशासन कुंभकरणी नींद में संबंधित विभाग मे मिलीभगत का खेल, नहीं है कोई अंकुश , शहर के बाहर व अंदर कहीं भी कभी भी कोई भी कर लेता है अतिक्रमण चाहे वह प्राचीन ऐतिहासिक बावड़ी हो या सार्वजनिक जगह , प्रशासन बेबस चारों ओर अतिक्रमण होने पर भी नहीं कर पाता है कोई कार्रवाई