बूंदी के प्रसिद्ध मालन मासी बालाजी मंदिर में लाखों की चोरी, दान पेटी में करीब डेढ़ से दो लाख रुपए होने की संभावना, हर दिन आते हैं सैकड़ों दर्शनार्थी

बूंदी (संवाददाता शिवकुमार शर्मा) कोतवाली थाना क्षेत्र बूंदी के प्रसिद्ध मालन मासी बालाजी मंदिर में बीती रात दान पेटियां तोड़कर डेढ़ से 2 लाख की चोरी की बताई पुजारी कृष्ण गोपाल व लीलाधर ने बताया कि बीती रात 1:30 से 2:00 बजे के लगभग अज्ञात चोरों ने बालाजी मंदिर में दान पेटी पर हाथ साफ कर दान पेटियां तोड़ के डेढ़ से 2 लाख की चोरी होना बताया चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के वायर भी काट दिए थे और पूरे बाजार के कैमरे ऊंचे कर दिए बताएं मंदिर समिति ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है पुलिस इसकी जांच कर रही है