काकरिया में युवा टीम ने गायों को खिलाएं आयुर्वेदिक दवा के लड्डू
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
कांकरिया की युवा टीम ने पिछले पांच दिन से पशुओं में लम्पी संक्रमण से बचाव के लिए आयुर्वेद लड्डू पशुओं को खिलाये जा रहें है । आयुर्वेद लड्डू में नीम,तुलसी,लहसून, कालीमिर्च, लौंग, पान पता,प्याज,धनिया,गुङ, जीरा ,हल्दी आदि सामग्री को मिक्सर द्वारा पीसकर आयुर्वेद लड्डू बनाकर गायों को खिलाये जा रहे है जिससे गायों में लम्पी संक्रमण को कम किया जा सके । यह कार्य बालाजी युवा टीम कांकरिया द्वारा 10 दिन तक किया जायेगा ।टीम में देशराज गुर्जर, अजय सिंह तुनवाल, निहाल सैनी, हरफूल गुर्जर, उज्ज्वल सैनी,दलिप सैनी,माडूराम सैनी ,विक्की ,अशोक गुर्जर ताराचंद सैनी ,पप्पू कमांडो आदि शामिल है।