सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी ग्राम पंचायत के झडाया नगर राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए गए l जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l शिविर में पचलंगी सरपंच चंदा पालीवाल व एलडीसी तिलक राज वर्मा ने टोकन देकर व्यवस्था बनाई l इस दौरान पचलंगी सरपंच चंदा पालीवाल ने बताया कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन का टीका नहीं लगाया है वह टीका जरूर लगवाएं ताकि कोरोना वैश्विक महामारी से आप और हम सुरक्षित रह सके l पचलंगी पीएससी प्रभारी डॉ विवेकशील मीणा ने बताया कि शिविर में 315 लोगों के टीकाकरण के डोज लगाएं l मेडिकल टीम में रामावतार सैनी, दीपक कुमार, महेश कुमार सैनी, सुशीला मीणा, निर्मला, बबीता, राजबाला, बनारसी देवी, रणजीत शारदा देवी आदि ने सहयोग किया l इसी तरह पचरंगी पंचायत की तरफ से सरपंच प्रतिनिधि नेतराम पालीवाल एवं समाजसेवी युवा नेता रोहिताश सैनी ने भी वैक्सीन टीकाकरण स्थल पर व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाई l