कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं ताकि आप और हम सुरक्षित रह सकें..सरपंच चंदा पालीवाल
( सुमेर सिंह राव ) उदयपुरवाटी
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में रविवार को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए l जिसमें पुरुषों व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l इस मौके पर सरकारी अस्पताल से डॉ विवेकशील मीणा, राम अवतार सैनी, प्रियंका, सुशीला, सीमा, राजबाला, बबीता ,निशा, मुकेश, ताराचंद, रणजीत ,ज्योति आदि की टीम मौजूद रही l पचलंगी सरपंच चंदा पालीवाल ने अपनी पंचायत के लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाएं ताकि आप और हम सुरक्षित रह सके l वही कोरोना वैक्सीन सेंटर पर पचलंगी पंचायत की तरफ से सरपंच चंदा पालीवाल, पंचायत के एलडीसी तिलक राज वर्मा, पंचायत सहायक मुंशीराम कुड़ी ,सरपंच प्रतिनिधि नेतराम पालीवाल ,समाजसेवी व युवा नेता रोहिताश सैनी, युवा नेता राकेश मीणा , पंच चौथमल सैनी, उमराव सैनी , प्रदीप मीणा, रणजीत राम सैनी ने भी वैक्सीन सेंटर पर व्यवस्थाएं संभालने में अहम भूमिका निभाई l