बिजली व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों ने जिला मुख्यालय के बाहर अर्द्ध नग्न होते हुवे किया प्रदर्शन,,,,, रैली, निकाल सरकार के खिलाफ लगाए नारे
पाली,,,
एमबीसी मॉडल व बिजली के निजीकरण के विरोध में जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी पाली वृत्त संघ के बैनरतले डिस्कॉमकर्मियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर पांचवे दिन भी धरना जारी रहा। डिस्कॉम कर्मी शुक्रवार को जिला मुख्यालय के बाहर अर्धनग्न होते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की , साथ ही रैली निकालते हुए गहलोत तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी के नारे लगाए गए।
संघ के संरक्षक भेरू लाल मेवाड़ा ने बताया कि सभी बिजली कर्मचारियों ने सरकार द्वारा पाली शहर में लागू किए जा रहे एमबीसी मॉडल की निविदा का विरोध किया। साथ ही
सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए निजीकरण कर रही है, जबकि पाली शहर राजस्व व छीजत के मामले में काफी बेहतर है। हमारे धरने को आज पांचवा दिन है लेकिन सरकार हमारी ओर ध्यान नहीं दे रही इसके चलते आज हमने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं और आने वाले दिनों में धरना और भी उग्र होगा।
बाइट,,,
भेरू लाल मेवाड़ा
संरक्षक
धरना स्थल
मुकेश राजा पाली मारवाड़ राजस्थान