Nagaur: नागौर जिले के पीलवा थाने के गांव पीर गुण नागपुर में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष पर बुरी तरह से लाठी और सरियों से हमला कर दिया। सात बदमाशों में से एक ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। वहीं परिवार के कई सदस्य हमले में बुरी तरह से घायल हो गए।
पीलवा थाने के पीर गुन्नागपुर गांव में सुबह छह बजे बदमाशों ने लाठियों से हमला किया गया. हमले के दौरान, बदमाशों ने कृष्ण नाम की एक महिला पर गोलियां चला दीं। बदमाशों ने उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को लाठियों से पीटा।। पीलवा पुलिस को पूरे घटना की सूचना मिलते ही पीलवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। घायल कृष्णा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़ित बिजेंद्र ने बताया कि पड़ोसी रोहिताश राजेंद्र राहुल विजयपाल और एक अन्य को लेकर उन्होंने बदमाशों से सुबह 6:30 पर ही हमला करवा दिया। हमले में वह और समूह के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। उनकी मां कृष्णा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।
हरियाणा के रहने वाले विजेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिह रघुनाथपुरा में जमीन लेकर आंवले का फार्म हाउस संचालित कर रहे हैं. परिवार का आरोप है कि कुछ पड़ोसी उसकी 82 एकड़ जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। वे आए दिन उनसे लड़ते-झगड़ते रहते हैं। वहीं, बदमाशों द्वारा सोने की चेन और 5 लाख की नकदी भी चुरा ली गई. यह घटना सुबह 6:30 बजे की बताई जा रही है.
विजेंद्र की मां को इस दौरान गोली लगी, जिन्हें जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस मारपीट में करीब आधा दर्जन परिवार के सदस्य घायल हुए हैं. घायलों ने बताया कि उन्होंने नागौर के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी और अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की है. उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। जिसके बाद आज बदमाशों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है।