‘कॉफी विद कलक्टर’ कार्यक्रम में कबड्डी टीम विजेता खिलाड़ियों की जिला कलक्टर ने की हौसंला अफजाई

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

‘कॉफी विद कलक्टर’ कार्यक्रम में कबड्डी टीम विजेता खिलाड़ियों की जिला कलक्टर ने की हौसंला अफजाई
बून्दी, 26 अगस्त। ‘कॉफी विद कलक्टर’ कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी शुक्रवार को सीकर में आयोजित रीजनल कबड्डी प्रतियोगिता का फाईनल जीतकर गोल्ड हासिल करने वाली केन्द्रीय विद्यालय की अंडर-14 टीम से मिले।
सीकर में हुई केन्द्रीय विद्यालयों की रीजनल कबड्डी केन्द्रीय विद्यालय बूंदी की अंडर-14 टीम ने मेजबान सीकर को फाइनल में षिकस्त देकर मुकाबला 15 पोइन्ट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम नेषनल के लिए सलेक्ट हो गई है।
टीम कैप्टन राधिका शर्मा ने बताया कि फाईनल जीत कर बूंदी पहुचने पर शहर के लोगो द्वारा बङे जोर शोर से स्वागत सत्कार किया।
डॉ शेख सारिक टीम कोच ने बताया टीम कैप्टन राधिका शर्मा ने टीम को एकजुट रखा और एक कॉर्नर पर डटी रही उसने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।
सीकर का घरेलू मैदान होने से सभी दर्शक भी सीकर को सपोर्ट कर रहे थे पर बूंदी की टीम ने अपने डिफेंस को मजबूत रखा।
विद्यालय के प्राचार्य पुष्पेन्द्र सिंह एवं गोल्ड जीतने वाली टीम कैप्टन राधिका शर्मा, सुरभि मीणा, सुरभी साहू, शिवानी, दिव्य आदि ने अपने अनुभव बताए।

जिला कलक्टर ने जयपुर में आराध्या सैनी एवं विधि दाधीच ने जूडो में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी।
जिला कलक्टर ने खेल षिक्षक डॉ शेख सारिक को निर्देष दिए कि खिलाड़ियों कि फिटनैस व खान-पान का विषेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मोटिवेषन मूवी दिखाई जाए।
जिला कलक्टर ने बालिकाओं द्वारा जीवन के संर्घष में मुस्कराते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बालिकाओं को बॉलपैन, कॉपी गिफ्ट किए।
कैरी बैंग बनवाकर शहर को करे पॉलिथीन मुक्त
जिला कलेक्टर डॉ.रविंद्र गोस्वामी की पहल पर शुरू हुए ’’बेहतरीन बून्दी अभियान’’ के तहत शहर के नैनवा रोड गेट नंबर 6 निवासी विशाल सैनी व गाँव भैरूपुरा ओझा की अंतिमा सैनी ने बेहतरीन बून्दी अभियान में अपनी बचत के रूपयों से कैरी बैग बनाकर अनोखी भागीदारी देने पर जिला कलक्टर ने प्रशंसा की। कैरी बैंगो का शुक्रवार को कॉफी विद कलेक्टर के दौरान विमोचन भी किया।
जिला कलेक्टर ने दोनों बालकों की प्रशंसा करते हुए इनके द्वारा बनवाए गए कैरी बैग की पहल को सराहा है। साथ ही माता पिता की भी तारीफ की ।