जिला अस्पताल में कई जगह छत टपकने से दीवारों में दौड़ रहा है करंट,,, मरीजों को हो रही असुविधा वाडो में जगह-जगह पानी ही पानी दीवारों में सीलन

बूंदी (संवादाता शिवकुमार शर्मा) मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने सामान्य चिकित्सालय मैं सेवा कार्य के दौरान गए तो कई खामियां नजर आई। जरा सी बरसात में ही पूरा चिकित्सालय छत से पानी टपकता हुआ नजर आया और चिकित्सालय के गलियारों व वार्डो में पानी ही पानी भरा हुआ नजर आया और चिकित्सालय की दीवारों पर सीमा ने की वजह से दीवारों में व बिजली के बोर्ड में करंट लगने की शिकायत मरीजों द्वारा की गई जिस पर मौजूद स्टाफ से करंट आने की जानकारी दी गई चिकित्सालय प्रशासन को कोई दुर्घटना हो उससे पहले ही चिकित्सालय की छत की रिपेयरिंग करवाना चाहिए जिससे कि मरीजों को राहत मिले। इस दौरान एडवोकेट मुकेश वर्मा शिव जी शर्मा सूरज राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे