आम सभा एवम सम्मान समारोह आयोजन में गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित।

शिवकुमार शर्मा
कोटा |

आदर्श मानव सेवा समिति कोटा द्वारा आम सभा एवम सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव अधिकारी एस एल कुमावत के नेतृत्व मे आगामी सत्र के लिए चुनाव आयोजित हुए जिसमे ई.श्याम लाल गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। तथा शपथ ग्रहण कराया गया। चुनाव पश्चात आम सभा एवम सम्मान समारोह की कार्यवाही शुरू हुई। जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्य पाल मदान,अध्यक्षता जी डी पटेल समाज सेवी, एवम विशिष्ठ अतिथि ईश्वर लाल सैनी को मंचासिन किया गया। तत्पश्चात समिति अध्यक्ष अरविंद शर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। नानकराम भगवानी महामंत्री द्वारा पूर्ण सत्र के दौरान समिति द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य पुलिस कर्मियों को छाता व पानी बोतल, अन्य संस्थाओं को कंबल, कपड़े, छात्रों को ड्रेस, वृद्ध जन को ड्रेस,सिलाई मशीनें आदि जरूरतमंद को दिए गए।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में इन सेवा कार्यों को आगे भी सुचारू रूप से करते रहने का सभी सदस्यों को आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान कोरोनाकाल के समय में दी गई उत्कृष्ट सेवा के लिए डा.विजय सरदाना, डा. निलेश जैन, डॉ चंद्र शेखर सुशील, डा. के पी माहेश्वरी,नर्सेज ,गायत्री परिवार के मधु सूदन शर्मा एवम अन्य समाज सेवी को सम्मानित किया गया। साथ ही इस समिति के सदस्य जिन्होंने 75 बसंत पूर्ण किए उनका भी सम्मान किया गया। राकेश शर्मा को भी उनके द्वारा समिति को दी जारही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उनका अभिवादन किया गया। इस कार्यक्रम के सभी बीवी अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात सभा समाप्ति की घोषणा की गई तथा कोरोनाकाल में हुए दिवंगत सदस्यो को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम लाल गुप्ता द्वारा किया गया।