अक्टूबर से जारी नए समय सारणी में कोटा मंडल की कई गाड़ियों के प्रस्थान,आगमन एवं मार्ग में परिवर्तन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 30 सितम्बर,रेलवे द्वारा 01 अक्टूबर से नई समय सारणी जारी की गयी है | इस समय सारणी कोटा मंडल में भगत की कोठी-तिरुचचिरापल्ली-भगत की कोठी के मध्य चलने वाली साप्ताहिक हमसफर तथा बीकानेर-पुरी-बीकानेर कोठी के मध्य चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है । ये दोनों सुपरफास्ट ट्रेने कोटा की बजाय सोगरिया स्टेशन होकर जायेगी । कोटा से हिसार एवं बड़ोदरा को जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों तथा कोटा से नागदा एवं झालावाड़ सिटी को जाने वाली दो मेमो/सवारी गाड़ी का कोटा में प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है | इसके साथ-साथ जयपुर-बयाना ,इटावा-कोटा,श्री गंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस/ सुपरफास्ट ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन तथा मंदसोर-कोटा,जूनाखेड़ा-कोटा,झालावाड़ सिटी-कोटा,कोटा-झालावाड़ और आगरा फोर्ट-कोटा को जाने वाली सवारी गाड़ी के गंतव्य स्थान के समय में बदलाव किया गया है । जिसका विवरण इस प्रकार है :-
मार्ग परिवर्तन ( कोटा के बजाय सोगरिया जाने वाली गाड़ियाँ )
गाड़ी संख्या 20481 भगत की कोठी से तिरुचचिरापल्ली को जाने वाली साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से बुधवार 05 अक्टूबर को प्रस्थान कर 06 अक्टूबर कोटा की बजाय सोगरिया रात 01:20 बजे आगमन कर 01:35 बजे प्रस्थान करेगी ।
गाड़ी संख्या 20482 तिरुचचिरापल्ली से भगत की कोठी को जाने वाली साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से शनिवार 01 अक्टूबर को प्रस्थान कर 02 अक्टूबर कोटा की बजाय सोगरिया रात 09:20 बजे आगमन कर 09:35 बजे प्रस्थान करेगी ।
गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर से पुरी को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से रविवार 02 अक्टूबर को प्रस्थान कर 03 अक्टूबर कोटा की बजाय सोगरिया सुबह 05:30 बजे आगमन कर 05:45 बजे प्रस्थान करेगी ।
गाड़ी संख्या 20472 पुरी से बीकानेर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से बुधवार 05 अक्टूबर को प्रस्थान कर 06 अक्टूबर कोटा की बजाय सोगरिया सुबह 09:10 बजे आगमन कर 09:25 बजे प्रस्थान करेगी ।
कोटा से प्रारम्भ होने वाली गाडियों में समय परिवर्तन ( 01 अक्टूबर से प्रभावी )
गाड़ी संख्या 19807 कोटा से हिसार एक्सप्रेस कोटा से रात 11:55 बजे की जगह रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी ।
गाड़ी संख्या 19813 कोटा से हिसार एक्सप्रेस कोटा से रात 11:55 बजे की जगह रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी ।
गाड़ी संख्या 19820 कोटा से बड़ोदरा एक्सप्रेस कोटा से सुबह 10:40 बजे की जगह सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेगी ।
गाड़ी संख्या 06616 कोटा से नागदा मेमो कोटा से सुबह 07:00 बजे की जगह सुबह 07:05 बजे प्रस्थान करेगी ।
गाड़ी संख्या 06616 कोटा से झालावाड़ सिटी सवारी गाड़ी कोटा से दोपहर 03:20 बजे की जगह दोपहर 03:00 बजे प्रस्थान करेगी ।
गंतव्य स्टेशन पर पहुँचने के समय में परिवर्तन ( 01 अक्टूबर से प्रभावी )
गाड़ी संख्या 19721 जयपुर-बयाना एक्सप्रेस बयाना दोपहर 12:30 बजे के बजाय दोपहर 12:20 बजे बयाना पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 22998 श्री गंगानगर-झालावाड़ सिटी सुपरफास्ट झालावाड़ सिटी दोपहर 12:10 बजे के बजाय दोपहर 12:05 बजे झालावाड़ सिटी पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 05834 मंदसोर-कोटा सवारी गाड़ी कोटा सुबह 04:20 बजे के बजाय सुबह 04:15 बजे कोटा पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 05837 जूनाखेड़ा-कोटा सवारी गाड़ी कोटा दोपहर 12:55 बजे के बजाय दोपहर 01:15 बजे कोटा पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 05839 झालावाड़ सिटी-कोटा सवारी गाड़ी कोटा रात 08:50 बजे के बजाय रात 08:45 बजे कोटा पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 05840 कोटा-झालावाड़ सिटी सवारी गाड़ी कोटा शाम 05:55 बजे के बजाय शाम 05:30 बजे कोटा पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 05914 आगरा फोर्ट-कोटा सवारी गाड़ी कोटा शाम 04:20 बजे के बजाय शाम 04:15 बजे कोटा पहुंचेगी ।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा श्री रोहित मालवीय द्वारा बताया कि इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है | यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन,पूछताछ नं 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।