व्यक्तित्व उन्नयन कार्यशाला में महिलाओं ने जाने सशक्तिकरण के गुर, पूजा बनी महिला क्लब की अध्यक्ष

व्यक्तित्व उन्नयन कार्यशाला में महिलाओं ने जाने सशक्तिकरण के गुर, पूजा बनी महिला क्लब की अध्यक्ष

संवाददाता भवानी शंकर
बूंदी राजस्थान

बून्दी

अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत नमाना में महिलाओं की व्यक्तित्व उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया गया व महिला उन्नयन क्लब का गठन किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक सर्वेश तिवारी ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व लक्षित वर्ग की महिलाओं के शैक्षणिक आर्थिक सामाजिक विकास हेतु उन्हें मंच देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला में नेहरू युवा केन्द्र स्वयंसेविका संतोष रैगर ने महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता व व्यक्तित्व उन्नयन का प्रशिक्षण प्रदान किया। सामाजिक कार्यकर्ता मायाराम वर्मा ने सामाजिक व शैक्षणिक कार्यकर्मो की जानकारी दी। कार्यशाला में सम्भागी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह की क्रिया विधि का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। संवाद व परिचर्चा सत्र द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ महिलाओं की आर्थिक व शैक्षणिक समस्याओं का हल किया गया।

कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण गतिविधियों से बालिकाओं व महिलाओं को जोड़ने हेतु महिला उन्नयन क्लब का गठन किया गया। क्लब की अध्यक्ष पूजा शर्मा,उपाध्यक्ष निकिता राठौर व सचिव पूजा वर्मा चुनी गई। किरण व कीर्ति खत्री को कार्यसमिति सदस्य व संतोष रैगर को सलाहकार बनाया गया। सचिव पूजा वर्मा ने अतिथियों का अभिनन्दन किया। समन्वयक सर्वेश तिवारी ने निर्वाचित क्लब सदस्यों को बधाई दी।