IND vs AUS ODI 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, अश्विन ने की वापसी, इस प्रकार है पूरी टीम
जयपुर। विश्वकप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पहले दो वनडे और आखिरी वनडे के लिए टीम की घोषणा की है। रविचंद्रन अश्विन को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। शुरूआती दो मैचों में टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा मौजूद नहीं होंगे उनकी जगह कप्तानी का भार केएल राहुल के कंधों पर होगा। वहीं रोहित शर्मा अंतिम मैच के लिए वापसी करेंगे। आइये यहां हम आपको पूरी टीम के बारे में बताते हैं।
पहले दो वनडे के लिए: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर। आर अश्विन, जसप्रित बुमरा, मो. शमी, मो. सिराज, प्रसीद कृष्णा।
तीसरे और अंतिम वनडे बनाम ऑस्ट्रेलिया के लिए: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, (उप-कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल*,