IND vs SA T20: भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन

जयपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टी 20 मैचों की सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच तिरवंतमपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होने वाला है। भारत ने इस मैच में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग इलेवन में दीपक चाहर की वापिस हुई है। वहीं जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार टीम से बहार हो गये हैं।

टॉस जीतकर रोहित ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिछली बार जब हम यहां खेले थे तो यह एक अच्छा विकेट था। थोड़ी घास है लेकिन यह एक अच्छा बल्लेबाजी ट्रैक होगा। आप जो कर रहे हैं उसे करते रहना और इस प्रारूप में उस गति को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। अभी तक हम अच्छा कर रहे हैं और हम बस चलते रहना चाहते हैं। हार्दिक और भुवी को इस सीरीज से आराम दिया गया है। पंत और अर्शदीप की टीम शामिल है। बुमराह और चहल भी आउट, दीपक चाहर और अश्विन ने उनकी जगह प्लेइंग 11 में वापसी की है.
भारत की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (सी), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी