जोधपुरा में भारतीय सेना के जवान को घर पहुंचने पर किया सम्मान
पांच आतंकवादियों को किया था ढेर
राकेश सैनी
बाघोली ।
जोधपुरा में भारतीय सेना के जवान उत्कृष्ट कार्य कर घर पहुंचने पर रविवार को देव सेना झुंझुनू के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा माला व साफा पहनाकर कर अभिनंदन किया। नायब सूबेदार प्रहलाद बोकण ने बताया कि मेने देश की सेवा करते हुए पाकिस्तान के पांच आतंकवादियों को संघर्ष करते हुए ढेर किया था। मेडल द्वारा सैन्य अधिकारियों ने सम्मान भी किया था। सूबेदार ने गांव में पहुंचने पर डीजे की धुन पर गांव की मुख्य बाजार होती हुए जुलूस निकालकर जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इसअवसर पर देव सेना संगठन के अध्यक्ष धर्मपाल गुर्जर, महामंत्री व देवसेना की तहसील अध्यक्ष रतन धाबाई आदि द्वारा सूबेदार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान नरेश कुमार, नवलगढ़ तहसील अध्यक्ष ताराचंद पोसवाल, नागरमल अग्रवाल जोधपुरा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राजेश मीणा, इंदर सिंह शेखावत ,हनुमान बोकण, गोकुल भढ़ाना, मदनलाल, सुनील कुमार कांकरिया, रोहिताश धुडा राम सहित कई ग्रामीण व परिजन मौजूद थे।