Bundi: नुक्ड़ नाटक के माध्यम से दी साइबर ठगी से बचाव की जानकारियां।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 17फरवरी बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा सिलोर के सेवा क्षेत्र गांव भीमपुरा मे नाबार्ड प्रायोजित व भारतीय रिजर्व बैंक निर्देशित वित्तीय साक्षरता सप्ताह 13से 17 फरवरी अन्तर्गत चौपाल का आयोजन हुआ।
उक्त कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक के.एल.मेघवाल व बैंकिंग वित्तीय सलाहकार एल.एस.हाडा ने बैक ग्राहकों को 'सही वित्तीय बर्ताव करे,आपका बचाव, थीम के माध्यम से जागरूक किया । नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा जितनी जरूरत उतना ॠण लेने, अनाधिकृत फाइनेंस कंपनियों से ॠण न लेकर स्थानीय रिजर्व बैंक से अधिकृत बैक से ॠण लेने, समय पर ॠण चुकोती के फायदे, सिबिल की उपयोगिता, अनजान व्यक्ति को अपने आधार नम्बर बैंक खाते का विवरण व ओ टी पी को नही बताने , इनामी प्रलोभन मे आकर अजनबी बैक खाते मे राशि जमा नही करने आदि पर नाटकीय मंचन कर बैंक ग्राहकों को जागरूकता का संदेश दिया।