Bundi: रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व, बून्दी के बफर क्षेत्र में पर्यटकों के भ्रमण हेतु वाहनों एवं नौकायन संचालन के लिये पंजीकरण हेतु सूचना

बूंदी 25 फरवरी,उप वन संरक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व, बून्दी के बफर क्षेत्र में पर्यटकों के भ्रमण हेतु वाहनों एवं नौकायन संचालन के लिये इच्छुक अनुभवी व्यक्ति / संस्था के पंजीकरण हेतु सूचना दी जा रही है । 
जिसके तहत रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व, बून्दी के बफर जोन के वनक्षेत्र में स्वीकृत तीन रूट 1. शिकारबुर्ज 2 टाईगर हिल एवं 3. भीमलत में "पर्यटकों को भ्रमण" हेतु वाहन पंजीकरण एवं बफर क्षेत्र में बून्दी शहर के पास स्थित जैत सागर झील में पर्यटकों को "नौका-विहार" हेतु इच्छुक अनुभवी व्यक्ति / संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इच्छुक अनुभवी व्यक्ति/ संस्थाओं द्वारा वाहन पंजीकरण के लिये निर्धारित आवेदन प्रपत्र राशि रू. 200/- एवं नौकायन हेतु राशि रू. 1000/- का शुल्क जमा करवाकर इस कार्यालय से दिनांक 22.02.2023 से 20.03.2023 तक प्राप्त किये जा सकते है। आवेदन जमा कराने की अन्तिम तिथि दिनांक 20.03.2023 को सांय 5.00 बजे तक है। नियत दिनांक के पश्चात आवेदन पत्र विलम्ब शुल्क राशि रू. 2000/- के साथ ही दिनांक 27.03.2023 तक सांय 5.00 बजे तक भरकर जमा करवाये जा सकेगें। अधिक जानकारी कार्यालय समय में उपस्थित होकर ली जा सकती है।