सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक हिंडोली का किया निरीक्षण।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
बूंदी,19 नवंबर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की गुणवत्ता पूर्वक सेवाएं आमजन को सुलभ कराने के उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अनुपालना में जिला सांख्यिकी अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सत्यवान शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सथूर, ब्लॉक हिंडोली का निरीक्षण कर आमजन को दी जा रही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सेवाओं का भौतिक सत्यापन एवं मूल्यांकन किया तथा समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आमजन कल्याण के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाएं जैसे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, परिवार कल्याण एवं आरसीएच सेवाएं ,प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान चिरंजीवी कार्ड वितरण , जिला कलेक्टर महोदय के नवाचार एनीमिया मुक्त बूंदी जिसमें प्रत्येक ओपीडी में आने वाली महिला का हिमोग्लोबिन जांच तथा हेमा कार्ड के द्वारा उसकी रेगुलर मॉनिटरिंग, संस्थान की साफ-सफाई ,वेस्ट मैनेजमेंट, ओपीडी रजिस्टर संधारण,मुख्यमंत्री निशुल्क निशुल्क जांच योजना , मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना , स्टोर मैनेजमेंट आदि विभिन्न व्यवस्थाओं की तथा उनके संबंध में रखे जा रहे रिकॉर्ड की जांच की,रिकॉर्ड में कमी पाए जाने पर सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए । उन्होंने स्टाफ को प्रत्येक उच्च अधिकारी के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण रजिस्टर रखने तथा उसपर की गई कार्यवाही की फीडबैक रिपोर्ट भेजने के उच्च अधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराया ।