Kota: परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करने पर संस्थाएं-कार्मिक पुरस्कृत

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

कोटा 18 फरवरी। चिकित्सा विभाग की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार शाम को रोटरी क्लब के सहयोग से शोपिंग सेंटर स्थित बिनानी सभागार में आयोजित किया गया। इसमें परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले में वर्ष 2021-22 में बेहतर उपलब्धि अर्जित करने वाली संस्थाएं व उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कार्मिकांे को पुरस्कृत किया गया। संयुक्त निदेशक डॉ सतीष खण्डेलवाल, उप निदेशक डॉ एमपी सिंह, सीएमएचओ डॉ जगदीश कुमार सोनी, डिप्टी सीएमएचओ पक डॉ गोविन्द सिंघल व रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ वैशाली भार्गव, सचिव मुकेश व्यास ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
    जिले में प्रथम रहे ब्लॉक सुल्तानपुर को दो लाख रूपये की राशि का पुरस्कार बीसीएमओ डॉ गिरिराज मीणा को दिया गया। इसी तरह जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की श्रेणी में प्रथम रही सीएचसी इटावा को 50 हजार की राशि अस्पताल प्रभारी डॉ ललित राठोर को, पीएचसी में प्रथम रही सुल्तानपुर ब्लॉक के चारचौमा पीएचसी को 50 हजार का पुरूस्कार अस्पताल प्रभारी डॉ नमन शर्मा ने ग्रहण किया। वहीं, प्रत्येक ब्लॉक से सर्वश्रेष्ठ रहे एक-एक उप स्वास्थ्य केन्द्र को भी 50-50 हजार रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इसे संबधित केन्द्रों की प्रसाविकाओं ने ग्रहण किया। इन केंद्रों में ब्लॉक सुल्तानपुर के जालिमपुरा, इटावा के शहनावदा, खैराबाद के मदनपुरा, सांगोद के खजूरी व लाडपुरा ब्लॉक के जाखोड़ा शामिल रहे। इस दौरान रोटरी क्लब की प्रोजेक्ट डायरेक्टर ममता सिंघल, मनीषा व्यास, लक्ष्मण खींची, क्बल ट्रेजरर शिखा गुप्ता भी उपस्थित रहे। रोटेरियन कपिल गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण व पर्यावरण पर इसके प्रभाव के बारे में पीपीटी प्रजेन्टेशन दिया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ सिंघल ने जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति से रूबरू कराया। इस दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सर्जन, चिकित्सक व कार्मिकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें सर्जन डॉ अंजना रायजादा, डॉ राजेन्द्र शर्मा, डॉ केसी शर्मा, गायनी डॉ मेघना गुप्ता, परिवार सेवा संस्थान की रेणु मिश्रा, क्लिनिकल मेनेज के लिए एफआरएचएस इण्डिया व एसओ सत्यप्रकाश शर्मा, दीगोद के डॉ राघवेन्द्र शर्मा सहित परिवार कल्याण कार्यालय के कर्मचारी, ब्लॉक स्तरीय कार्मिक, नर्सिंग ऑफिसर, एलएचवी, प्रसाविका, बीएनओ व वाहन चालकों आदि को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकल्प इण्डिया सोसायटी की ओर से लधु नाटिका का मंचन भी किया गया।