कोटा। मंडल में डीआरएम मनीष तिवारी के मागदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में छठ एवं नववर्ष को लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्री संख्या एवं भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त रेलवे यात्री भार को कम करने के उद्देश्य से स्पेशल ट्रेनो का संचालन कर रहा है साथ ही स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के पास विस्फोटक सामग्री की भी जांच की जा रही है। इसी क्रम मे चेकिंग स्टाफ एवं आपीएफ की टीम ने गाड़ी संख्या 12466 रणथम्भौर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 05840 झालावाड़ सवारी गाड़ी, गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस एवं अन्य कोटा से गुजरने वाली ट्रेनों में सघन जाँच की गई। अभियान का उदेश्य यात्रियों की भीड़ का प्रबंध सही ढंग से निष्पादित किया जा सके जिससे रेल यात्रियों को किसी असुविधा एवं अनहोनी का सामना न करना पड़े।