Jaipur Crime : जयपुर में मदद के बहाने महिला से रेप; अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Jaipur: जयपुर में मदद के बहाने एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। खुशखबरी के
बहाने उसे नशीली मिठाई खिलाई। बेहोशी की हालत में रेप कर अश्लील फोटो खींच
लिए। अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण कर लाखों के
गहने-कैश ऐंठ लिए. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सुभाष चौक थाने में तहरीर दी है।
पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट सुभाष चौक निवासी 40 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। जनवरी 2016 से उसका पति दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है। वह अपने पति से मिलने तिहाड़ जेल जाती थी। सितंबर-अक्टूबर 2017 में वह पति से मिलकर बस से जयपुर लौट रही थी। उसकी मुलाकात इकराम से हुई, जो बस में उसके बगल में बैठा था। जब उसने उसे बस में रोते देखा तो आरोपी इकराम ने उसे यह बताने के लिए दबाव डाला कि वह क्यों रो रही है।
इकराम को अपने पति की कैद के बारे में बताया। मदद के बहाने आरोपी ने उसके मोबाइल नंबर ले लिए। करीब 10 दिन बाद आरोपी इकराम ने फोन कर पति के आरोप साबित करने की बात कही। इकराम अगले दिन घर आ रहा था, इकराम ने चार्जशीट ले ली और बोला-जल्द ही खुशखबरी सुनाऊंगा. इस दौरान उन्होंने इकराम को फोन किया और अपडेट लेना शुरू किया। नवंबर 2017 की रात आरोपी ने उसे फोन कर कहा कि तुम्हारे लिए खुशखबरी है, मैं तुम्हारे घर आ रहा हूं। घर में किसी के नहीं होने पर सिर्फ 5 मिनट मिलने की
कहा। घर आकर जल्द पति की रिहाई होने की खुशखबरी सुनाई। हाथ में लगे डिब्बे
से मिठाई निकालकर उसे खिलाई। मिठाई में नशा मिला होने के कारण वह बेहोश हो
गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। मोबाइल में उसके
अश्लील फोटो खीच लिए
उसे बेहोश छोड़कर वह भाग गया। सुबह जब उसे इस बात का ख्याल आया तो उसने आरोपी को बुलाकर विरोध किया। जब वह उससे मिलने पहुंचा तो उसे बेहोशी की हालत में उसके फोन में खींचे गए अश्लील फोटो दिखाए गए। किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेल कर आरोपी ने लाखों रुपए के गहने और कैश ऐंठ लिए। उसके बाद अश्लील फोटो भेजकर लगातार पैसे की मांग कर परेशानी का सामना करते हुए पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.