जयपुर। राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेले गये मैच में संजू सैमसन 55 रनों की शानदार पारी खेली। संजू सैमसन बडे हिट्स के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इस 55 रनों की पारी खेलकर अपना रौद्र रूप के फिर से दिखाया। सैमसन के इस प्रदर्शन की तारीफ करते हुए टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बडा बयान दिया है।
रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि "एक बार फिर संजू सैमसन, उन्होंने खूबसूरती से बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि उनका शॉट चयन वास्तव में अच्छा था। उन्होनें पिच को पढ लिया और जल्द समझ गये कि पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने गेंदों की गति का इस्तेमाल किया। कहा, अच्छी स्थिति में आ गया और उसे दुनिया के किसी भी मैदान को खाली करने की शक्ति मिली है।
उन्होंने आगे कहा कि "सैमसन पुणे में बल्लेबाजी करना पसंद करते है, उसने पहले यहां आईपीएल में शतक बनाया था। आज भी उन्होनें उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। अगर सैमसन 5 ओवरों और खेलते तो राजस्थान रॉयल्स 230 बना सकता था।
बता दें कि राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संजू सैमसन ने 55 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 41 रनों की पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 200 रन के आंकड़े से आगे निकलने में मदद की। पडिक्कल और सैमसन ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। सैमसन ने महज 27 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। राजस्थान ने पुणे के मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 61 रन की आसान जीत दर्ज की।