जयपुर। टीम इंडिया की यॉर्कर मशीन कहे जाने वाले तेज गेदबाज जसप्रीत बुमराह से आज दुनियाभर के बल्लेबाज खौफ खाते हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि वे इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं। क्रिकेट हर फॉर्मेट में बुमराह का कोइ्र मुकाबला नहीं है। लेकिन पार्थिव पटेल में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को बिल्कुल पसंद नहीं थे। विराट बुमराह को अपनी टीम में लेने के लिए भी राजी नहीं थे। आइये बताते क्या पार्थिव ने..
दरअसल आरसीबी टीम का हिस्सा रहे पार्थिव पटेल ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में खुलासा करते हुए कहा कि जब में 2014 में आरसीबी से खेल रहा था जब विराट कप्तान थे तो मैने बुमराह को टीम में लेने के लिए कहा। विराट ने मुझे जवाब देते हुए कहा, छोड़ ना यार… ये बुमराह-वुमराह क्या करेगा? पार्थिव का यह बयान आजकल सुर्खियों में बना हुआ है।
2013 में डेब्यू किया था बुमराह ने
बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने 2013 आईपीएल में डेब्यू किया था। 10 साल आईपीएल खेलने के बाद वे सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। अब तक के आईपीएल कैरियर में बुमराह 107 मैचों में 130 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका इकॉनोमी रेट मात्र 7.47 हैं। इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए बुमराह को 12 करोड़ में रिटेन किया है। आईपीएल 2021 में भी बुमराह ने 14 मैचों में 7.45 की इकोनॉमी से 21 विकेट अपने नाम किए थे।