Jaipur News : शर्म करो जयपुर पुलिस! ई-रिक्शा पर लाश, लटकते पैर और पॉलीथीन से बंधा सिर

Jaipur: पुलिस की बर्बरता का चेहरा राजधानी जयपुर में आया, जहां कड़ाके की ठंड में लावारिस लाशों को ई-रिक्शा की मदद से मॉर्च्यूरी तक पहुंचाया। पुलिस द्वारा शव को ले जाने की फुटेज भी कब्जे में ली गई है, जहां शव को हाईवे और मुख्य सड़क के बीच ई-रिक्शा में ले जाया जा रहा है। वहीं इस दौरान शव के पैर और सिर का हिस्सा रिक्शे से बाहर लटक रहा है. बता दें कि शव को ले जाते समय पुलिसकर्मी अपनी चेतक गाड़ी में रिक्शा के आगे-आगे चल रहे थे।

पूरा मामला जयपुर महिला अस्पताल का बताया जा रहा है जहां ठंड के कारण एक युवक की मौत हो गई. उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह लालकोठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ई-रिक्शा से एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लालकोठी के चेतक थाने के चालक करतार सिंह ने बताया कि महिला अस्पताल के बाहर अंडरग्राउंड कार पार्क में एक युवक का शव पड़ा हुआ था, जहां रविवार सुबह करीब 9:45 पर वहां बच्चों ने खेलते समय शव को देखा और पुलिस को सूचना दी गई।

वहीं शव की सूचना मिलने पर लाल कोठी पुलिस से चेतक मौके पर पहुंच गया. अंडरग्राउंड पार्किंग में मिला शव करीब 35 साल का था , जिसकी मौत ठंड से हुई बताई जा रही है। वहीं, जानवरों ने मृतक के चेहरे को भी नोच डाला। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, ऐसे में पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. उधर, पुलिस लालकोठी से चेतक थाने आई और शव लेने के लिए ई-रिक्शा बुलाकर शव को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर शव को गाड़ी के रनिंग बोर्ड में भिजवा दिया। वहीं इस दौरान ई-रिक्शा से शव के पैर और सिर बाहर लटक रहे थे। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा शवगृह तक पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर का सफर तय कर चुका था।