JioPhone Next भारत में लॉन्च हुआ, जानें इसके प्लान, फीचर्स और कीमत

जयपुर। भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रियलायंस जिओ ने भारत में अपना JioPhone नेक्स्ट को आधिकारिक तौर लॉन्च कर दिया है। यह फोन जियो और गूगल ने साथ मिलकर बनाया है। इस फोन को दिवाली यानि की 4 नवंबर से 1,999 रुपये के एंट्री मूल्य पर खरीदा सकेगा और बाकी का भुगतान 18/24 महीनों में आसान ईएमआई के जरिए किया जा सकता है।

JioPhone Next की कीमत
अगर आप इस फोन को ईएमआई पर नहीं खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 6499 रुपये खर्च करनें होंगे। इच्छुक खरीदार रिलायंस रिटेल के JioMart डिजिटल रिटेल स्थानों के व्यापक नेटवर्क पर देश भर से Jio-Google स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। न देना चाहिए

जियोफोन नेक्स्ट के प्लान
ऑलवेज ऑन प्लान - 24 महीने के लिए 300 रुपये प्रति माह, 18 महीने के लिए 350 रुपये प्रति माह। साथ ही यूजर्स को हर महीने 5GB डेटा और 100 मिनट कॉल की सुविधा मिलती है।
बड़ा प्लान - 24 महीने के लिए 450 रुपये प्रति माह, 18 महीने के लिए 500 रुपये प्रति माह। साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है।
XL प्लान - 24 महीने के लिए 500 रुपये प्रति माह, 18 महीने के लिए 550 रुपये प्रति माह। साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है।
XXL प्लान - 24 महीने के लिए 550 रुपये प्रति माह, 18 महीने के लिए 600 रुपये प्रति माह। साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है।

जियोफोन नेक्स्ट के स्पेसिफिकेशंस
जियोफोन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इसमें 5.45 इंच का टचस्क्रीन एचडी डिस्प्ले है जिसमें 720 x 1440 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन QM-215 प्रोसेसर मौजूद है। 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ है। इसमें 3500mAh की बैटरी और डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, माइक्रोयूएसबी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक सपोर्ट है।