जॉनी बरेयस्टो विवादित रन आउट मामले पर युवराज सिंह की एंट्री, ब्रॉड के लिए मजे
जयपुर। लॉर्ड्स में इंगलैण्ड और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट के पांचवें दिन जॉनी बेयरस्टो के विवादित रनआउट के बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रामा कई गुना बढ़ गया है। बात इतनी बढ गई कि दोनों देशों की मीडिया एक दूसरे पर छींटाकशी करने पर उतारु हो गई।
अब इस विवाद में भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की एंट्री हो गई है। दरअसल हुआ यूं कि जब एलेक्स कैरी ने जॉनी को स्टंप के पीछे से थ्रो मारकर रनआउट कर दिया था उसके बाद जब इंग्लैण्ड की बल्लेबाजी की बारी आई तो तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड क्रीज पर बल्लेबाजी करने आये। इस दौरान ब्रॉड ने विकेट कीपर एलेक्स कैरी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, बस इसी के लिए तुम्हें हमेशा याद किया जाएगा। ब्रॉड की यह बात स्टंप माइक में कैद हो गई।
इस घटनाक्रम के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर और प्रसिद्ध कमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने उस टिप्पणी के लिए ब्रॉड पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
शिवरामकृष्णन ने 2007 टी20 विश्व कप में भारत के युवराज सिंह लगाये गए छह छक्कों का जिक्र करते हुए ब्रॉड पर कटाक्ष किया। उन्होने कहा कि स्टुअर्ट ब्रॉड को युवराज सिंह द्वारा एक ओवर में छह छक्के लगाने के लिए याद किया जाएगा।
बता दें कि ब्रॉड को हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर हंगामा झेलना पड़ रहा है। प्रशंसक उन्हें यह याद दिला रहे हैं कि कैसे उन्होंने 2013 एशेज में एक गेंद के किनारे लगने पर चलने से इनकार कर दिया था। वह आज भी इस फैसले पर कायम हैं क्योंकि उनके योगदान से इंग्लैंड को मदद मिली थी उस अवसर पर एक कड़ा मैच जीतें। उनके पाखंड पर कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और मीडिया हस्तियों ने उंगली उठाई है।