शेखावाटी परंपरा के अनुसार चुनरी का साफा पहनाकर महाविद्यालय के प्राचार्य व सचिव का छात्रों ने किया स्वागत
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी दी प्रस्तुति
विद्यार्थियों को अच्छे संस्कारों को अपनाकर देश हित में तत्पर रहना चाहिए……. पवन मिश्रा
https://youtu.be/doLS8aeNFC8सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय के परिसर में शनिवार को जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर साथियों को विदाई दी l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टोडरमल पीजी महाविद्यालय के सचिव पवन मिश्रा थे जिन्होंने बोलते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सभी बच्चों को जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाकर के आगे बढ़कर देश हित में हमेशा तत्पर रहना चाहिए l कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर टी एन ओझा ने की l श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ टी एन ओझा बोलते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सभी विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम कर अच्छे अंक प्राप्त करने चाहिए l क्योंकि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है l महाविद्यालय कैंपस में ही छात्रों ने शेखावाटी परंपरा के अनुसार महाविद्यालय के प्राचार्य व सचिव का चुनरी का साफा पहनाकर स्वागत भी किया l इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी l कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता डॉक्टर फुला राम कुमावत ने आगंतुक महानुभाव का आभार व्यक्त किया l डॉ कुमावत ने आगे कहा कि छात्र छात्राओं को निरंतर अध्ययन करने से ही सफलता अर्जित होती है l इस दौरान महाविद्यालय के करतार सैनी ,राजेंद्र ढेनवाल, प्रकाश चंद शर्मा ,सुधांशु शर्मा, सरवन भास्कर, कासिम उमर ,गजेंद्र पाल सिंह ,नरेश कुमावत ,सिकंदर मिल ,सुमित असवाल ,माडू राम सैनी ,सज्जन शर्मा, रूबीना , वरिष्ठ लिपिक प्रवीण शर्मा , वीरेंद्र सिंह ,सुनील कुमार आदि मौजूद थे l